गांव के छोरे के लिए इकट्ठा हो गया पूरा कस्बा, नाम PRINCE आमजन के दिल का राजा हैं

Bhopal Samachar
शिवपुरी
। कोई सेलिब्रिटी अपने बर्थडे पर ऑनलाइन वीडियो काॅलिंग कर अपने बर्थडे सेलिब्रेशन जानकारी देता हैं और जगह बताता है तो काफी संख्या में लोग उसके जन्मदिन मनाने पहुंच जाते हैं, लेकिन एक गांव का छोरा ऐसा ही कुछ करे तो लोग उसको बधाईयां देने के लिए उमड पडे, तो इसे आप क्या कहेंगे। कुछ ऐसा ही हुआ गांव के छोरे प्रिंस प्रजापति पत्रकार के साथ.....

दोपहर में अचानक बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए इनवाइट किया

प्रिंस प्रजापति बैराड के शिवपुरी समाचार के संवाददाता हैं। समान्य से दिखने वाले प्रिंस प्रजापति को 2 रोज पूर्व जन्मदिन था। सोशल मीडिया पर बधाइयां और सुखद भविष्य की कामना की जा रही थी। दोपहर को अचानक पत्रकार प्रिंस ऑनलाइन आए और बर्थडे सेलिब्रेशन की घोषणा करते हुए स्थान और समय का पता दिया।

व्यवहार कुशलता हमेशा लाभदायक होती है

शाम होते-होते पत्रकार प्रिंस के चाहने वाले लोगों का हुजुम लग गया। एक केक नही कई केक काटे गए। बताया जा रहा हैं कि अपने दोस्तों और अपने कस्बे के लोगो के प्रति व्यवहार सौम्य हैं, लोगो की मदद करना उनका सबसे बडा कर्म हैं।

कई लोग अपने साथ केक लेकर आए

इस कारण ही प्रिस प्रजापति आमजन के दिल के राजा हैं। इस कारण ही इस साधारण से दिखने वाले छोरे के जन्मदिन असाधारण हो गया। कार्यक्रम में कोई नाच गाना पार्टी,खाना पीना नही थी,लेकिन लोग केक लेकर बधाई देने पहुंचे। 
Tags